झारखंड के कई हिस्सों में आंधी-बारिश, ओले  गिरे, गर्मी से राहत के साथ नुकसान भी

कोडरमा में गिरे ओले  गिरे

रांची/कोडरमा : झारखंड के अलग-अलग इलाके में रविवार को जबर्दस्त आंधी चली। कई जगह पेड़ वाहन पर गिर पड़े। बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। जम कर ओले भी बरसे। जहाँ एक ओर लोग इस भीषण गर्मी की मार झेल रहे थे।वही आज जम कर हुई बारिश और बड़े बड़े ओले से मौसम खुशनुमा हुआ।वही कई गाड़ियों के शीशे भी टूटे। बड़े-बड़े बर्फ के टुकड़ों की मार से जानवर भी घबरा कर इधर- उधर भागने लगे। बताते चले की इधर कुछ दिनों से कुछ जिले का तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था।ऐसे में ये बारिश और ओले एक बड़ी राहत है हालांकि कई जगह नुकसार की भी खबर है। दुमका से भी खबर मिली है कि वहां धूलभरी आंधी चली। जामा थाना के पास बलेरो पर पेड़ गिर गया। तेज हवा चली और बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *