राहे – ट्रैक्टर पलटा, जनी शिकार में शामिल पचास महिलाएं जख्मी,दो की मौत

रांची : रांची जिला के राहे ओपी अंतर्गत कोकरोडीह गांव में ट्रैक्टर पलट जाने से उसपर सवार करीब पचास महिलाएं आज सुबह गंभीर रूप जख्मी हो गयीं।दो महिलाओं रीता देवी और जानकी देवी की इस दुर्घटना में मौत हो गयी है।

ब्रेकिंग न्यूज़

 दुर्घटना सुबह करीब 9.30 की है। जख्मी महिलाओं को तत्काल आसपास के अस्पताल और रिम्स में ले जाया गया। इनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। जख्मी महिलाओं में से 42 को रिम्स और आठ को बुंडू रेफरल अस्पताल में चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया है।

रिम्स में भर्ती जख्मी महिलाओं को देखने पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

जनी शिकार के लिए जा रही सभी महिलाएं परंपरागत हथियारों से लैस थीं। ट्रैक्टर पलट जाने की वजह से खुद के परंपरागत हथियारों से भी महिलाएं घायल हो गयीं। दुर्घटना होते ही वहां चीख-पुकार मच गयी। इस सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में जख्मी सभी जनजातीय महिलाएं सताकी गांव की रहने वाली है। वे सताकी से जनी शिकार के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर पूर्व दिशा की ओर राहे आ रही थीं। इसी दौरान कोकरोडीह के पास ट्रैक्टर का अगला टायर फट गया और ट्रैक्टर पलट गया। बताया जाता है कि तेज गति और ओवरलोड होने की वजह से ट्रैक्टर का टायर फटा और ट्रैक्टर के पलटने की घटना हुई। हालांकि ट्रैक्टर में सौ से अधिक महिलाएं व युवतियां सवार थीं। इस बीच आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो जख्मी महिलाओं से रिम्स में मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *