झारखंड हलचल

 

मैथन डैम से शव बरामद

धनबाद : मैथन डैम से अशोक पांडे (45) नामक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। वह न्यू कालोनी रागाडीह का रहने वाला था। मैथन पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पत्नी पर पति की हत्या का शक

रांची : रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक घर से एक पुरुष की लाश बरामद की गयी है। उसकी पत्नी बीती रात से अपने एक बच्चे के साथ फरार बतायी जाती है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आशंका जतायी गयी है कि पत्नी अपने पति की हत्या कर फरार हो गयी है। मृतक के छोटे भाई ने अपनी भाभी पर किसी और युवक से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया है।

चलती ट्रेन से कूद कर महिला ने की आत्महत्या

रांची : बीती रात वाराणसी रांची इंटर सिटी एक्सप्रेस से कर रही थी यात्रा कर रही गढ़वा जिले की कांडी निवासी एक महिला ने चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना बरवडीह और मगरा रेलवे स्टेशन के बीच खुरा गाँव की है।

भाजपा ग्रामीण की बैठक

रांची : भारतीय जनता पार्टी रांची जिला ग्रामीण कार्यसमिति की बैठक का रातू में दीप जलाकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। उन्हांन संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस अवसर पर हटिया के स्थानीय विधायक नवीन जायसवाल, माण्डर विधायक, खिजरी विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष रणधीर चौधरी, सीमा शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित है।

एटीएम के बाहर हो रहे लूटकांड का उद्भेदन

लोहरदगा : लोहरदगा में एटीएम के बाहर लगातार हो रहे लूटकांड का सदर थाना पुलिस ने किया उद्भेदन करने में कामयाबी हासिल की है। झपटामार कांड का आरोपी मजीद खान गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है। सदर थाना पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कूटी गाड़ी और लूट के बीस हजार नकद बरामद किये हैं।

टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, कई घायल

धनबाद : रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे निरसा थाने के देवियाना गेट के पास एनएच -2 पर टेम्पो पलट जाने से भीम बेसरा की मौके पर मौत हो गई। भीम बेसरा उम्र 19 वर्ष थी। आंखदुवारा पंचायत के तेतुलिया बस्ती में वह शादी में गया था। सुबह वह अपने परिवार के साथ वापस अपने घर रामकनाली पंचायत के लपंगघपटू टेम्पो से जा रहा था कि रास्ते मे ही देवियाना गेट के पास एन एच 2 पर टेम्पो पलट गई टेम्पो मे सवार कई लोग घायल हो गये। पांच को गंभीर चोट के कारण पीएमसीएच भेजा गया। टेम्पो चालक टेम्पो लेकर भाग गया। निरसा थाना शव को कब्जे मे लेकर थाना ले आई ! मौके पर उपस्थित निरसा बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी ने कहा कि यह हादसा ओवरलोड की वजह से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *