झारखंड के चिकित्सकों को राहत, हिंसा और सम्पत्ति नुकसान निवारण बिल पर कैबिनेट की मुहर

रांची : झारखंड कैबिनेट की मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में झारखंड चिकित्सा सेवा से संबद्ध व्यक्ति, चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा एवं सम्पति नुकसान निवारण) विधेयक, 2017 की स्वीकृति दी दे दे गयी। इसकी चिकित्सक काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे।

कई अहम फैसले लिये गये

झारखंड राज्यान्तर्गत नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट/इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की तर्ज पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, रांची, कोल्हान प्रमण्डल, चाईबासा एवं संथाल परगना प्रमण्डल दुमका में आवासीय विद्यालय की स्थापना की स्वीकृति दे दी गयी।
केन्द्र प्रायोजित मध्याह्न भोजन योजनान्तर्गत दोपहर का पका भोजन तैयार करने के लिए एलपीजी आधारित रसोई की व्यवस्था के लिए 4186.33 लाख (एकतालीस करोड़ छियासी लाख तैंतीस हजार रुपये) रुपये को कैबिनेट ने दी मंजूरी दे दी।
राज्य योजना के तहत् संचालित 89 मॉडल विद्यालयों में प्रचार्य, उप प्रचार्य, स्नाकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक तथा प्रक्षिकेत्तर कर्मचारी के पदों के सृजन को हरी झंडी दे दी गयी। इसके अलावा झारखंड राज्यान्तर्गत इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय को प्लस – टू विद्यालय में उत्क्रमण करने की स्वीकृति प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *