झारखंड राजद में आंतरिक कलह चरम पर, विक्षुब्ध गुट ने राजेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया

रांची : राजद का एक खेमा गौतम सागर राणा के झारखण्ड राजद प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही असंतुष्ट है। इसी कड़ी में रांची के विधानसभा परिसर स्थित सभागार में झारखण्ड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के विक्षुब्ध गुट की बैठक हुई। बैठक में गौतम सागर राणा को प्रदेश अध्यक्ष नहीं मानते हुए राजेश यादव को समानांतर प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की गयी। साथ ही साथ युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मुश्तफा अंसारी के भी नाम की घोषणा की गयी। इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता रामदेव यादव ने कहा कि जबसे गौतम सागर राणा राजद के प्रदेश अध्यक्ष बने है, तब से वह भाजपा से मिलकर राजद को कमजोर कर रहे हैं। रामदेव यादव ने यह भी कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को भी गौतम सागर राणा द्वारा उपेक्षित किया जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *