♦लहर न्यूज संवाददाता♦
रांची : कृषि कानून के विरोध में देशव्यापी आंदोनल की कड़ी में कांग्रेस की ओर से सोमवार को रांची में भी धरना देने के बाद राजभवन मार्च किया गया। कांग्रेेस के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।
मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू किए गए राजभवन मार्च का नेतृत्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने किया।
राजभवन मार्च में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, सांसद गीता कोड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक दीपिका पांडे सिंह, ममता देवी, अंबा प्रसाद, राजेश कश्यप, पूर्णिमा नीरज सिंह, प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, उमाशंकर अकेला, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के अन्य नेता शामिल थे।
कृषि कानून के खिलाफ रांची में कांग्रेस का राजभवन मार्च
