झारखंड के शिक्षामंत्री जगन्नाथ मंत्री के स्वास्थ्य पर डाॅक्टरों की पैनी नजर, ऑक्सीजन लेवल के प्रेशर को और अधिक बढ़ाया गया

♦लहर न्यूज संवाददाता ♦
रांची: रांची के रिम्स में भर्ती कोरोना संक्रमित झारखंड के शिक्षामंत्री की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की ओर से उन्हंे हाई ऑक्सीजन लेवल पर रखा गया है। उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल 80 से 90 के बीच में है।
उनके दोनों फेफड़े में कोरोना संक्रमण है। चिकित्सकों की ओर से शाम को शिक्षा मंत्री को नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन दिया जा रहा है।इसमें ऑक्सीजन के लेवल के प्रेशर को और बढ़ा दिया जाता है। ट्रामा सेंटर के एचओडी डॉ पी भट्टाचार्य ने बताया कि शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ऑक्सीजन लेवल के प्रेशर को बढ़ाया गया है। स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उनका चेस्ट सीटी करना संभव नहीं है। स्वास्थ्य में थोड़ा और सुधार होने के बाद से चेस्ट सीटी किया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत अधिक बिगड़ गयी थी। इसके बाद उन्हें एबुंलेंस से बोकारो से रिम्स लाया गया था। रिम्स में उनकी चिकित्सीय जांच की गयी। इसमें वे कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद चिकित्सकों की देखरेख में उन्हें रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *