सुखदेव भगत भाजपा से निष्कासित

♦लहर न्यूज संवाददाता ♦
  रांची: पार्टी विरोधी गतिविधियांे के आरोप में सुखेदव भगत को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के निर्देश पर सुखदेव भगत को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। गौरतलब है कि भगत भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस विधायक थे। भगत को विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा केे चुनाव चिन्ह पर लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र (सु) से टिकट दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *