नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए जवानों को देखने अस्पताल पहुंची

♦लहर न्यूज संवाददाता ♦
  रांची: झारखंड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शनिवार को लोहरदगा जिले में नक्सली हमले में जख्मी हुए जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आज रांची के मेडिका अस्पताल पहुंची। उन्होंने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि शीघ्र ही हमारे वीर जवान स्वस्थ होंगे। गौरतलब है कि लोहरदगा जिले में कल नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाई गयी बारूदी सुरंग की चपेट में आकर दो जवान जख्मी हो गये थे। जख्मी होने के बाद दोनों जवानों को हेलीकाॅप्टर से रांची लाया गया था। इसके बाद उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *