झारखंड आंदोलनकारी अखिल चंद महतो का निधन, शोक की लहर

♦लहर न्यूज संवाददाता♦
रांची: झारखंड आंदोलनकारी अखिल चंद महतो का आज निधन हो गया। उनकी उम्र 82 थी। यह जानकारी उनके पुत्र संतोष कुमार महतो ने दूरभाष पर दी। गिरिडीह जिले के बेलमा पोरया गांव निवासी स्व महतो शिबू सोरेन एवं अन्य कई आंदोलनकारियों के साथ झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में सक्रिय थे। पूर्व मुखिया स्व महतो आन्दोलन के क्रम में कई बार जेल भी गये। उड़ीसा के चपूवा जेल में भी लम्बे समय तक कैद रहे थे। इनके निधन पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि यह आंदोलनकारी परिवार के लिए सबसे बड़ी क्षति है। मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पुष्कर महतो और मीडिया प्रभारी डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अखिल चंद महतो का निधन दुखद है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। साथ पीड़ित परिजन और झारखंड आंदोलनकारियों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
मोर्चा ने राज्य सरकार से अखिल चंद महतो को राजकीय सम्मान देने एवं उनके परिवार के आश्रितों को 25,00000 रुपए एवं नौकरी देने की मांग की है।
बहुत बड़ी क्षति हुई: पुष्कर महतो
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अखिल चंद महतो ने अलग राज्य की लड़ाई के साथ-साथ झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान के लिए लड़ते रहे। उनके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आंदोलनकारी परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है. राज्य सरकार अखिल चंद महतो की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ करे।
शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो, वरीय उपाध्यक्ष राजकमल महतो, उपाध्यक्ष अश्विनी कुजुर, अनिल वर्णवाल, मुरलीधर प्रसाद, शहजाद अनवर, प्रफुल्ल ततवा, किशोर किस्कू, भुनेश्वर सेनापति, बैद्यनाथ मेहता, प्रधान महासचिव अजीत मिंज, महासचिव सरजीत मिर्धा, सचिव कयूम खान, स्वेता मुखर्जी, विनीता अल्पना खलखो, प्रवीण सहाय, गैब्रियल खाखा, दिवाकर साहू, विनोद बड़ाइक, प्रभाकर पाण्डेय, ओविसक हंसदा, बनारसी साहू, संगठन सचिव मानव घोष दस्तीदार,रंजीत बाड़ा, प्रो.बिनोद भगत, सूर्यदेव भगत, विश्वजीत प्रमाणिक, नागेंद्र साहू,कार्यालय सचिव अमित खलखो, कोषाध्यक्ष सह प्रवक्ता पुष्कर महतो सह कोषाध्यक्ष सरयू राम, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ प्रणव कुमार बब्बू, वरीय सदस्य भाई गोकुल चंद, रामकृष्ण तिवारी, वित्त अध्यक्ष आजम अहमद, वरीय सद्स्य प्रेम मित्तल, मीडिया प्रभारी डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, कार्यकारिणी सदस्य रवि नंदी, सरोजनी कच्छप, वीरेंद्र ठाकुर, अनिरुद्ध मंडल, सुशील उरांव, महाभारत भगत, विश्राम बाखला, ताहिर अंसारी, हेर मन लकड़ा, मसीह प्रकाश सांगा, तारा एक्का, माखनलाल महली, बलराम प्रसाद चैरसिया, रमेश प्रसाद यादव, टेको प्रसाद,अजीत कुमार महापत्रा, बाबूराम मरांडी, मसकले न सोरेन, टेकलाल महतो, रतिलाल उरांव, नंदकिशोर सिंह, ज्ञानी महतो, नन्द किशोर मेहता, मरियानो गुडिया, जागेश्वर गंझू, शिबू मुर्मू, अशोक शर्मा, कुवर केरकेट्टा, संजय केजरीवल, शंकर पोद्दार, लसिडियुस टोप्पो, जोहन खरवार, इमरान अंसारी, मोगल चंद पटेल, राज कमल महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *