राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड आंदोलनकारियों का राज्यभर में आंदोलन

♦डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ♦
  रांची: झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, पहचान, पेंशन एवं राजकीय सुविधाओं की मांग को लेकर राज्य की स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम राज्य के प्रत्येक जिले में आयोजित था, जिसमें करीब 12 हजार आंदोलनकारी शामिल हुए।
इन जिलों में झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ कार्यक्रम
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने बताया कि दुमका जिला के जामा में सिद्धू-कानू की प्रतिमा के समक्ष प्रफुल्ल तत्वा, रांची में कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल के पास राजू महतो के नेतृत्व में झारखंड आंदोलनकारी जुबेर अहमद, डॉ प्रणव कुमार बब्बू, मानव घोष दस्तीदार, डी एन राम, सतेंद्र सिंह, पुष्कर महतो, वीरेंद्र कुमार सिंह रिंकू, प्रवीण सहाय, सरोजिनी कचछप, एरेन कचछप, विनीता अल्पना खलखो, मोनिका देवी, लक्ष्मी पासवान, भाई गोकुल चंद, आशा कच्छप, मंजू सिंह, अजीत मिंज, रिचर्ड लकड़ा, बंदना टोप्पो, रंजीत उरांव, मुन्ना सिंह, गिरिडीह में बेरमो मोड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो स्मारक स्थल के पास राजकमल महतो के नेतृत्व में, कोडरमा के मेहता भवन में बिरसा मुंडा की तस्वीर के समक्ष अनिल बर्नवाल के नेतृत्व में, धनबाद के तोपचांची में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर के समक्ष किशोर किस्कू के नेतृत्व में, लोहरदगा में शंख नदी के किनारे स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष अश्वनी कुजूर, कयूम खान एवं प्रोफेसर विनोद भगत के नेतृत्व में, खूंटी जिले के कचहरी स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष मर्सी प्रकाश मुंडो के नेतृत्व में, गुमला जिला में बिरसा मुंडा प्रतिमा के समक्ष गैब्रियल खाखा, सुखराम भगत, अलबर्ट तिग्गा, अलेक्जेंडर मिंज, हीरक वाल्टर खलखो, वीरेंद्र करकेटा, लातेहार जिला में लातेहार डाल्टनगंज पथ स्थित पेंशनर भवन में बिरसा मुंडा की तस्वीर के समक्ष राजीव उरांव, बिरसा मुंडा, राशिद खान, सूर्यदेव भगत, मुरलीधर प्रसाद के नेतृत्व में, गोड्डा जिला में मेन रोड स्थित अशोक स्तंभ शहीद स्थल के पास डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में, पूर्वी सिंहभूम बोड़ाम हाट तल्ला मैदान में निर्मल महतो की प्रतिमा के समक्ष विश्वजीत प्रमाणिक के नेतृत्व में, बोकारो में नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में पुष्पांजलि श्याम सुंदर यादव एवं धीरेन महतो के नेतृत्व में, सिमडेगा जिला के जलडेगा में शहीद विलियम लुगुन की प्रतिमा के समक्ष विनोद बड़ाईक, आनंद सिंह एवं मस्कल्यान समद के नेतृत्व में, जमशेदपुर में बिरसा नगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष संजय लाकड़ा के नेतृत्व में, हजारीबाग में बस स्टैंड के पास भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष तुलसी करमाली के नेतृत्व में, रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड में शहीद निर्मल महतो एवं बिनोद बिहारी महतो के चित्र के समक्ष लखन महतो के नेतृत्व में, सरायकेला में सिद्धू-कान्हु की प्रतिमा के समक्ष केदार अग्रवाल के नेतृत्व में, जामताड़ा में मैन रोड स्थित सिद्धू-कान्हु प्रतिमा के समक्ष डॉ सुशील हांसदा के नेतृत्व में, पलामू में बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष बी के शुक्ला, सुरेन्द्र प्रसाद, दीनानाथ उरांव एवं अन्य आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं उपवास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *