विधानसभा अध्यक्ष ने कहा – धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के लिए प्रेरणा स्रोत हैं

♦लहर न्यूज संवाददाता ♦
 रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ  महतो ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती एवं राज्य की स्थापना दिवस के मौके पर विधानसभा क्षेत्र नाला से सभी झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित की और उन्हें नमन करते हुए कहा कि धरती आबा झारखंड के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।
देश की आजादी के संग्राम में उलगुलान के आह्वान के साथ उन्होंने लोगों को एक बड़े आंदोलन के लिए प्रेरित किया था। उनके नेतृत्व की स्वर्णिम गाथा को देश कभी भूल नहीं सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *