रांची के ठेकेदार की भवनाथपुर में गोली लगने से मौत, हत्या मानकर पुलिस कर रही जांच

♦लहर न्यूज संवाददाता♦
  रांची: रांची के हरमू इलाके के सहजानंद चैक निवासी ठेकेदार अरविंद कुमार सिंह की गढ़वा के भवनाथपुर में शादी समारोह के दौरान आयोजित ऑर्केस्ट्रा में गोली चलने से मौत हो गयी। ठेकेदार के साथ शादी में मौजूद कुछ लोग शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, डालटेनगंज में छोड़कर भाग गए। घटना बुधवार की रात की है। वहीं, पुलिस को अस्पताल प्रबंधन द्वारा गुरुवार सुबह इसकी जानकारी दी गई। गोली ठेकेदार के दोनों जांघ में लगी है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानकर जांच में जुट गई है।
वह जमीन के कारोबार से भी जुड़े हुए थे। अरविंद कुमार का पैतृक घर गोड़तारा, औरंगाबाद (बिहार) में है। तीन दिन पूर्व वो अपने परिवार के साथ पलामू के पांकी नीमाचक अपने ससुराल आए हुए थे। वहीं, गोड़तारा, औरंगाबाद से एक बारात बुधवार रात गढ़वा के भवनाथपुर आई थी।
अरविंद इस बारात में शामिल थे। भवनाथपुर के एक होटल में बारातियों को ठहराया गया था। साथ ही उनके मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा आयोजन किया गया था। इसी दौरान अरविंद कुमार को गोली लगी। उनके परिजनों को भी सुबह पुलिस द्वारा घटना की सूचना मिली। दूसरी ओर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण महथा ने बताया कि मृतक की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। ये हत्या है, जिसको हर्ष फायरिंग का रूप देने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *