झारखंड आंदोलनकारियों का राज्यभर में धरना, मांगपत्र सौंपे गये

रांची के मोरहाबादी में धरना देते झारखंड आंदोलनकारी
रांची में सदर सीओ को मांगपत्र सौंपते झारखंड आंदोलनकारी

♦डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ♦
 रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो के नेतृत्व में झारखंड के आंदोलनकारी आज रांची के मोरहाबादी मैदान में स्थित बापू वाटिका के समक्ष धरना पर बैठे। धरना के दौरान आंदोलनकारियों से मिलने सदर सीओ वहां पहुंचे। आंदोलनकारियों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम सदर सीओ को मांगपत्र सौंपा गया। इस मौके पर प्रेम मित्तल, प्रणव कुमार बब्बू, आजम अहमद, डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो, पुष्कर महतो, प्रवीण सहाय, डॉ अजय नाथ शाहदेव, सरोजनी कच्छप, मोनिका देवी, लक्ष्मी पासवान, दिवाकर साहू, रवि नन्दी, गणेश दास, एरोन कच्छप, अल्पना विनिता खलखो, बुटन महली, रंजीत उराँव के अलावा कई अन्य झारखंड आंदोलनकारी मौजूद थे।
हर जिले में दिया गया धरना, उपायुक्तों को सीएम के नाम मांगपत्र
गौरतलब है कि झारखंड के आंदोलनकारी मान-सम्मान, पहचान, राजकीय सम्मान, स्वतंत्रता सेनानी के समान दर्जा सहित 14 सूत्री मांगों के समर्थन में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसी कड़ी में 15 दिसम्बर को सभी जिलों में धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सभी जिलों में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा गया।

अब मान-सम्मान के लिए लड़ी जा रही लड़ाई: राजू महतो
रांची के मोराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजू महतो ने कहा कि एक लड़ाई झारखंड अलग राज्य के लिए लड़ी गई थी और अब मान-सम्मान ,पहचान पेंशन ,राजकीय सम्मान की लड़ाई लड़ी जा रही है या दुर्भाग्य है।
अस्तित्व की रक्षा होनी चाहिए: डाॅ प्रणव बब्बू
विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के अस्तित्व की रक्षा होनी चाहिए। अलग राज्य निर्माण के बाद भी हमें संघर्ष करना पड़ रहा है।
आंदोलनकारियों की भावनाओं की हो कद्र: आजम अहमद
वित्त अध्यक्ष आजम अहमद ने कहा कि झारखंड सरकार झारखंड आंदोलनकारियों की भावनाओं का कद्र करें। आंदोलनकारियों की वजह से ही झारखंड अलग राज्य बना। ऐसे में आंदोलनकारियों की उपेक्षा उचित नहीं है। सरकार तत्काल आंदोलनकारियों की मांगें पूरी करे।
आंदोलनकारियों के लिए काम करे सरकार: प्रेम मित्तल
मोर्चा के वित्त प्रमुख प्रेम मित्तल ने कहा, झारखंड आंदोलनकारियों की सरकार को झारखंड आंदोलनकारियों के व्यापक हित में काम करनी चाहिए। जांच अधिनियम 1952 के तहत स्वतंत्रता सेनानी के समकक्ष तत्काल दर्जा देने की कार्यवही शुरू होनी चाहिए।
सरकार की बहानेबाजी नहीं चलेगी: अजय नाथ शाहदेव
संगठन सचिव लाल अजय नाथ शाहदेव ने कहा, मदन गोमके जयपाल सिंह मुंडा, एनी होरो, लाल रणविजय नाथ शाहदेव, सीपी तिर्की से लेकर अलग राज्य निर्माण तक के आंदोलनकारियों का अभी तक पहचान नहीं होना, उन्हें सम्मान नहीं देना सरासर बेईमानी है। अब झारखंड आंदोलनकारियों के आगे सरकार की कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी।
जिलों में धरना का किया नेतृत्व
धरना कार्यक्रम में गोंडा जिला से मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, रांची जिला से कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो, कोडरमा जिला से अनिल वर्णवाल, गिरिडीह जिला से राजकमल महतो, दुमका से प्रफुल्ल तत्वा, सिमडेगा जिला से विनोद बढ़ाईक, लातेहार जिला से मुरलीधर प्रसाद, सूर्यदेव भगत, चतरा जिला से भुवनेश्वर उराँव, गुमला जिला से ग्राबियल खाखा, लोहरदगा से विनोद भगत, रामनंदन साहू, धनबाद से किशोर किस्कू, देवघर से शंकर टुडू, जामताड़ा से सुशील हंसदा, बोकारो से धीरेन्द्र महतो, श्याम सुंदर यादव, साहेबगंज से मेरी टुडू, रामगढ़ से लखन महतो, पूर्वी सिंहभूम से विश्वजीत प्रमाणिक, पाकुड़ से रामजी भगत, खूंटी से सुलेमान होरो, लापुंग से बिरसा मुंडा, कमलेश सिंह, हजारीबाग से तुलसी करमाली, गढ़वा से बीरेन्द्र सिंह, एवं अमृत राम चन्द्रवंशी, पलामू से लक्ष्मण राम, प्रसन्न कुमार दुबे, चाईबासा से मंगल उरांव के नेतृत्व में में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

रांची में धरना में हुए शामिल
कार्यक्रम का संचालन पुष्कर महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरोजिनी कच्छप, विनीता अल्पना खलखो, जय श्री दास, एरेन कच्छप, मोनिका देवी ,आशा कच्छ प, कुमोद वर्मा दिवाकर साहू, रवि नंदी, रंजीत उरांव, गणेश दास, मनोज कुमार महतो राज किशोर साहू प्रवीण सहाय, मनोज कुमार राम सहित बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *