इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने केएन त्रिपाठी

♦लहर न्यूज संवाददाता ♦
 रांची: कांग्रेस नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये हैं। दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए चुनाव में उनके इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। त्रिपाठी डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

गौरतलब है कि इंटक की दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मजदूर विरोधी कानून को वापस लेने पर इंटक बाध्य करेगी। केएन त्रिपाठी ने कहा कि नई कार्यकारिणी मजदूरों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखेगी। पहले दिन इंटक के राष्ट्रीय महासचिव केके तिवारी ने रेलवे, कोलफील्ड आदि के निजीकरण का विरोध किया। याद दिला दें कि कुछ प्रस्तावों के साथ मजदूर संघ की पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया था। इसके बाद आज चुनाव हुआ, जिसमें त्रिपाठी गुट के केएन त्रिपाठी इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *