पीएलएफआई का एरिया कमांडर पुनई पुलिस मुठभेड़ में ढेर

♦लहर न्यूज संवाददाता♦
रांची: झारखंड में नक्सलियों के सफाये का अभियान लगातार चल रहा है। जितन गुड़िया के बाद अब पुलिस ने मुठभेड़ में पीएलएफआई नक्सली पुनई उरांव को आज मार गिराया। पुनई के ऊपर 2 लाख रुपये का इनाम था। 15 लाख का इनामी जितन कल खूंटी पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में मारा गया था और आज रांची पुलिस ने पुनई को ढेर कर दिया।
रांची पुलिस ने नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे स्थित सिंहपुर गांव में हुई मुठभेड़ में पुनई को मार गिराया।
पुनई पीएलएफआई का एरिया कमांडर था। उसके दस्ते के लोग पुनई के कहने पर ही लेवी की वसूली करते थे। उस पर रंगदारी, लेवी वसूली और हत्या के कई मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतत्व में रांची पुलिस एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में रांची खूंटी बॉर्डर पर दोपहर के समय से ही जमी थी। खूंटी बॉर्डर के लोधमा इलाके में पीएलएफआई एरिया कमांडर पुनई के दस्ते के होने की सूचना पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस को देख पुनई व अन्य उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एरिया कमांडर को मार गिराया। घटनास्थल पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम मौजूद हैं। बाद में रांची रेंज के डीआइजी अखिलेश कुमार झा भी मौके पर पहुंचे। एनकाउंटर के बाद पुलिस की टीम जंगली इलाके में लगातार सर्च अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *