♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: रांची में भी कृषि कानून के विरोध में बाइक-ट्रैक्टर रैली निकाली गई। गणतंत्र दिवस के मौके पर वाम मोर्चा, आरजेडी और विभिन्न ट्रेड यूनियन के नेताओं ने लगभग 50 बाइक और तीन ट्रैक्टर से रैली निकाली। हालांकि रैली में शामिल कुछ नेता इसे तिरंगा यात्रा बता रहे थे। रैली डोरंडा राजेंद्र चैक से शुरू होकर मोरहाबादी मैदान के बापू प्रतिमा के पास समाप्त हुई। इससे पहले किसान समर्थक दोपहर 2 बजे राजेंद्र चैक पर जमा हुए। इसके बाद बाइक और ट्रैक्टर से मेन रोड, कचहरी रोड, रेडियम रोड होते हुए मोरबाहादी मैदान तक पहुंचे।
रांची में भी कृषि कानून के विरोध में बाइक-ट्रैक्टर रैली







Who's Online : 0