♦Laharnews.com Correspondent ♦
रांची: 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए झारखंड महिला एवं पुरुष हॉकी टीम के चयन के लिए हॉकी झारखंड का खुला चयन ट्रायल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में हुआ । इसमें झारखंड के सिमडेगा, गुमला, खूंटी ,रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम ,सरायकेला ,हजारीबाग, नवल टाटा हॉकी एकेडमी इत्यादि जगह के महिला एवं पुरुष हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए। चयन ट्रायल में शामिल इन खिलाड़ियों का निबंधन कराने के उपरांत इनका आपस में मैच कराया गया और इनमें सर्वश्रेष्ठ 32- 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन 32 खिलाड़ियों का अब विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर इनमें से 18-18 बेहतर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2021 की झारखंड टीम में शामिल किया जाएगा।
सब जूनियर राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: झारखंड टीम चयन के लिए ट्रायल







Who's Online : 0