झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा, झारखंड आंदोलनकारी के रुप में सांसद दिशुम गुरु शिबू सोरेन को चिन्हित कर उनका नाम गजट में प्रकाशित किया जाना चाहिए।
♦Laharnews.com Correspondent♦

गुमला (झारखंड): झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के तत्वावधान में गुमला जिले के बसिया प्रखंड के बाघमुंडा में झारखंड आंदोलकारियों की सभा आयोजित की गयी। सभा में विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों के घेराव की जानकारी दी गयी। कहा गया कि गुमला जिले से हजारों की संख्या में झारखंड आंदोलनकारी घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा, झारखंड आंदोलनकारी के रुप में सांसद दिशुम गुरु शिबू सोरेन को चिन्हित कर उनका नाम गजट में प्रकाशित किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि 1 मार्च 2021 को विधायकों का घेराव करने व अपने बाल बच्चों की पहचान, अपने अस्तित्व की रक्षा व संघर्ष के लिए रांची पहुंचे।
इस अवसर पर संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता पुष्कर महतो, पी सी बड़ाइक,अमित बघवार, सुभाष चैरसिया,महेश कुमार धान,आभाष मिंज,मनोज वर्मा,गैब्रिएल खा खा,अकील , बिरसा उरांव,सुनील कुमार भगत,सरोजनी कच्छप,जुबैर अंसारी,विनीता खलखो,पुष्पा , चरण देव बड़ाइक, मुरली राम,सचिंद्र नाग,अजीत विश्वकर्मा,निमी बाड़ा भी मौजूद थे।







Who's Online : 0