♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : रांची एक बार फिर कोरोना महामारी के शिकंजे में फंसता दिख रहा है। लोग कोरोना के खिलाफ बनाये गये गाइडलाइन का पालन नहीं करेंगे तो कोरोना वायरस के फैलाव को रोकना संभव नहीं हो सकेगा। झारखंड और इसकी राजधानी रांची में में इन दिनों लगातार कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या वृद्धि देखी जा रही है। झारखंड में आज कुल 308 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गयी। इनमें से रांची में 179 कोरोना मरीजों का पता चला। झारखंड में अबतक 122281 पॉजिटिव केस, 1399 सक्रिय मामले, 119779 ठीक, 1103 मौतों की पुष्टि हुई है।
रांची में एक ही दिन में मिले 179 कोरोना पाॅजिटिव मरीज
