गिरिडीह: घर में धमका, जमींदोज, 4 की मौत

♦Laharnews.com Correspondent♦
गिरिडीह (झारखंड): झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के खिड़किया मोड़ स्थित एक घर में शनिवार की रात करीब करीब 9 बजे हुए जोरदार धमाके में चार लोगों की मौत हो गयी है, जबकि घर जमींदोज हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस धमाके में घर के भीतर मौजूद 55 वर्षीय भुखली देवी, उसकी 30 वर्षीय बहू सुनीता देवी और सुनीता के दो मासूम पुत्रों की मौत हो गई। मलवे के अंदर से शव निकालने का काम जारी है। रात दस बजे एक शव निकाला गया। दूसरी तरफ घटना के कारणों को लेकर अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। गैस सिलेंडर और बम विस्फोट दोनों एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *