झारखंड में बुधवार को 693 और रांची में 351 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की हुई पहचान

सिमडेगा में बुधवार को 27 मरीजों की पुष्टि की गई जिसमें 17 शहरी जबकि 10 ग्रामीण क्षेत्र से एक ही परिवार के हैं। 


♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: झारखंड में बुधवार यानी 31 मार्च को कोरोना पाॅजिटिव कुल 693 नये मरीजों की पहचान की गयी। इनमें से सिर्फ रांची में ही 351 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
झारखंड में बुधवार को ठीक होने वालों की संख्या सिर्फ 122 रही। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने भी अब पूरी तैयार की ली है। जमशेदपुर में बिना मास्क बाजार में कोई व्यक्ति पाया जाता है तो उसकी तत्काल कोरोना जांच कराई जाएगी। मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने वालों पर मुकदमा होगा।
कहां कितने कोरोना पाॅजिटिव मिले
बुधवार को बोकारो में 11, चतरा में 3, देवघर में 13, धनबाद में 8, दुमका में 19, पूर्वी सिंहभूम में 121, गिरिडीह में 7, गोड्डा में 12, गुमला में 13, हजारीबाग में 15, जामताड़ा में 2, खूंटी में 5, कोडरमा में 16, लातेहार में 3, लोहरदगा में 6, पाकुड़ में 11, पलामू में 2, रामगढ़ में 18, रांची में 351, साहेबगंज में 15, सरायकेला में 7, सरायकेला में 7, सिमडेगा में 27 और पश्चिमी सिंहभूम में 8 नए पॉजिटिव मरीज मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *