♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : झारखंड के अलग-अलग इलाकों में कोरोना अब कहर बनकर टूट रहा है। हरदिन मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। सरकार से लेकर प्रशासनिक महकमें तक में हलचल तेज है। कोरोना में मात देने की रणनीति बनायी जा रही है। झारखंड में रांची कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित जिला है। राजधानी रांची में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को रांची में 369 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। बोकारो में 27 और पूर्वी सिंहभूम में 71 केस सामने आए हैं. वहीं राज्य में 690 नए मामले सामने आये हैं।
कोरोना का कहर: झारखंड में गुरुवार को मिले 690 मरीज,रांची में 369







Who's Online : 0