♦ Laharnews.com Correspondent♦
रांची: झारखंड में कोरोना की रफ्तार तेज हो गयी है। हरदिन कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही हैं। हालात को संभालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अबतक इसे नियंत्रित नहीं किया जा सका है। बेकाबू होते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार और कई कड़े कदम उठा सकती है। बहरहाल आज मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में कुल 873 मरीज कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं, इनमे से रांची में मिले मरीजों की संख्या 472 और पूर्वी सिंहभूम में मिले मरीजों की संख्या 101 है।






Who's Online : 0