♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, संयुक्त बिहार में मंत्री और चार बार विधायक रहे बंदी उरांव का निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 90 वर्ष थी और वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बंदी उरांव अपने पीछे पुत्र अरुण उरांव, पुत्रवधू गीताश्री उरांव और भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र अरुण उरांव भी आइपीएस की नौकरी से वीआरएस लेकर अब भाजपा नेता हैं।
रांची के हेहल स्थित वर्तमान आवास में मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। रांची स्थित हेल्थ प्वाइंट हास्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वह बिहार राज्य में योजना एवं विकास मंत्री रहे, 1993 से 1996 तक अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे और गुमला के सिसई विधान सभा से चार बार विधायक भी चुने गए।
बिहार में मंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंदी उरांव का निधन







Who's Online : 2