झारखंड में कोरोना के 1086 नये मामले, रांची में मिले 569 पाॅजिटिव

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची: झारखंड और इसकी राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण के आंकड़े डराने वाले हैं। कोरोना की दूसरी लहर तेजी से लोगों के बीच पहुंच कर उन्हें संक्रमित कर रही है। हरदिन कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े बढ रहे हैं।
राज्य में सोमवार को 1086 मरीज मिले। इनमें 569 रांची के हैं। 10 लोगों की मौत भी हुई। मृतकों में बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, साहेबगंज और सिमडेगा से 1-1, पूर्वी सिंहभूम से 2 व रांची से 3 हैं। अब राज्य में पॉजिटिव मरीज की संख्या 1,27,246 हो गई। इनमें से ठीक होने वाले 1,20,872 हैं। वहीं, राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 5244 हो गई। इनमें से रांची में 3010 एक्टिव मरीज हैं।
सोमवार को रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम में 99, बोकारो में 52, दुमका में 56, धनबाद में 24, जामताड़ा में 22, साहिबगंज में 30 और कोडरमा में 20 मरीज मिले। वहीं, 438 लोग स्वस्थ भी हुए, जिनमें रांची के 312 लोग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *