♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद रांची नगर निगम ने हिनू नदी की जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को निगम ने हिनू रिवयर व्यू के सामने बनी चहारदीवारी को जेसीबी से तोड़ कर हटा दिया। इसके अलावा नदी के किनारे बने 52 अवैध भवन मालिकों को पहले ही नोटिस दिया गया है। इस दौरान नक्शा शाखा व इंफोर्समेंट टीम के सदस्य मौजूद थे।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ रांची नगर निगम की कार्रवाई







Who's Online : 0