रांची का सदर अस्पताल कोविड हॉस्पिटल घोषित, सभी ओपीडी बंद

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: रांची के सदर अस्पताल को कोविड-19 सदर हॉस्पिटल को कोविड-19 हॉस्पिटल घोषित कर दिया गया है। राजधानी रांची में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने पूरे हॉस्पिटल परिसर को कोविड सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया है। यहां के सभी ओपीडी को बंद कर दिया गया है। सामान्य मरीजों का इलाज अब यहां नहीं होगा। सिर्फ करोना संक्रमित मरीज ही भर्ती होंगे और करोना के संदिग्ध मरीज का सैंपल लिया जाएगा। रांची डीसी छवि रंजन ने रविवार को सदर हॉस्पिटल परिसर में व्यवस्था का जायजा लेते हुए यह जानकारी दी।
सदर हॉस्पिटल में कुल 360 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड उपलब्ध कराये गये हैं। वहीं, 60 आईसीयू तैयार रखा गया है, जहां कोरोना के गंभीर मरीज भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सदर हॉस्पिटल में जल्द ही और बेड बढ़ाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *