♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीन एक्का का निधन हो गया है। गुरूवार देर रात गुमला जिले में चैनपुर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वर्गीय बलमदीन एक्का चैनपुर प्रखंड के प्रेम नगर में अपने बेटे विसेंट एक्का के साथ रहती थीं। 79 वर्षीय बलमदीना एक्का बीते लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से गुमला समेत पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल, उनके पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ जारी गांव लाया गया। अलबर्ट एक्का का पैतृक गांव जारी है, यहीं उनका जन्म हुआ था।







Who's Online : 0