गढ़वा: रमना के अंचलाधिकारी संजीव भारती की कोरोना संक्रमण से मौत, एम्बुलेंस में खत्म हुआ ऑक्सीजन, दूसरे एम्बुलेंस में हुए शिफ्ट, रिम्स पहुंचने से सौ मीटर पहले चली गयी जान

     रांची: झारखंड में घातक कोरोना वायरस शुक्रवार को गढ़वा जिले के रमना अंचलाधिकारी संजीव भारती की मौत बनकर सामने आया।
गढ़वा के चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया, लेकिन रांची जिले के चान्हों इलाके में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गया। तत्काल दूसरे एंबुलेंस में शिफ्ट कर रिम्स रवाना किया गया। लेकिन रिम्स पहुंचने से पहले सौ मीटर की दूरी पर उनकी जान चली गयी। संजीव कुमार भारती पिछले 10 दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी नलिनी मिंज भी  मौत कोरोना संक्रमण   से हो गयीा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *