झारखंड में 5903 नये संक्रमित मरीज मिले, 103 की मौत

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची: झारखंड में कोरोना वायरस से लोगों के संक्रमित होने का सिलसिला तेजी से जारी है। रविवार को जारी रिपोर्ट में मुताबिक झारखंड में 5903 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। इनमे से राजधानी रांची में 1494 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही झारखंड में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 48105 हो गयी है। आज पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित103 लोगों लोगों की मौत हुई, इनमें से रांची में 43 लोगों की मौत हो गयी।
रिपोर्ट के मुताबिक बोकारो – 316, चतरा – 237, देवघर – 244, धनबाद- 326, दुमका -111, पूर्वी सिंहभूम – 702, गढ़वा -75, गिरिडीह -148, गोड्डा – 84, गुमला – 163, हजारीबाग -341, जामताड़ा – 38, खूंटी- 203, कोडरमा – 425, लातेहार – 86, लोहरदगा -165, पाकुड़ – 04, पलामू – 138, रामगढ़ – 309, रांची – 1494, साहिबगंज – 51, सरायकेला – 40, सिमडेगा -69 पश्चिम सिंहभूम – 134 लोग संक्रमित मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *