♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते रांची पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार लोगों के पास से 6 रेमडेसिविर इंजेक्शन को जब्त किया गया है। इन दोनों की गिरफ्तारी हटिया इलाके में रासो होटल के पास से की गयी है। रांची एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सादे लिबास में पहुंची रांची पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को जगन्नाथपुर थाना ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में शामिल एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। जब्त रेमडेसिविर इंजेक्शन बांग्लादेश से आया था। बताया जाता है कि प्रति रेमडेसिविर इंजेक्शन का सौदा 72 हजार रुपये में तय हुआ था। 6 इंजेक्शन के लिए 4. 32 लाख रुपये में बात हुई थी। इससे पहले ही मौके पर सादे लिबास में तैनात रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।