झारखंड के 7 IPS अधिकारियों का तबादला, अंजनी अंजन रांची के नये ट्रैफिक एसपी बने

♦Laharnews.com Correspondent♦
   रांची : झारखंड सरकार द्वारा राज्य के 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी। इनमें से तीन आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। अंजनी अंजन रांची के नए ट्रैफिक एसपी बनाए गए हैं। रांची के ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को झारखंड जगुआर का एसपी बनाया गया है। आनंद प्रकाश को सरायकेला-खरसावां का एसपी बनाया गया है।
धनंजय कुमार सिंह देवघर के एसपी बनाए गए हैं। इस पद पर कार्यरत अश्विनी कुमार सिन्हा और सरायकेला खरसावां एसपी मो. अर्शी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। निधि द्विवेदी को जैप 8 का समादेष्टा बनाया गया है। संध्या रानी मेहता, किशोर कौशल और अमन कुमार को अपने कार्यों के अलावा एसीबी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *