♦Laharnews.com Correspondent♦
हजारीबाग (झारखंड) : झारखंड के हजारीबाग में आज तीन उग्रवादियों ने पुलिस के सामने आत्सममर्पण किया। हजारीबाग एसपी के सामने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक लाख रुपये की इनामी उषा किस्कू किस्कू भी है। तीन उग्रवादियों में दो महिला उषा और ममता तथा एक पुरुष नागेश्वर गंजू शामिल हैं। ममता उर्फ संथाली उर्फ सरिता किस्कू आगो थाना क्षेत्र की है और उषा भी उसी के गांव की है। वहीं तीसरा माओवादी नागेश्वर गंजू कटकमदाग का है। 2018 में नागेश्वर ने उग्रवादी बना था। उषा ने एक दर्जन से अधिक बड़े कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आत्मसमर्पण करने वाले इन उग्रवादियों को
पुनर्वास नीति के तहत अन्य सभी सुविधाएं हासिल होंगी। हजारीबाग में उग्रवादियों के आत्मसमर्पण का यह पहला मौका है। संभावना है कि आने वाले दिनों में अन्य उग्रवादी में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेंगे।
झारखंड : दो महिला उग्रवादी सहित तीन का पुलिस के सामने आत्मसमर्पण







Who's Online : 0