गुमला: डायन बिसाही के आरोप में चाची की हत्या, गुस्से में चाचा ने भी भतीजे को मार डाला

♦Laharnews.com Correspondent ♦
गुमला (झारखंड): झारखण्ड के गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना इलाके में डायन बिसाही के आरोप में एक भतीजे ने चाची की हत्या कर दी। प्रतिशोध में चाचा ने भी अपने हत्यारे भतीजे को मार डाला। बताया गया कि सिविल गांव में डायन बिसाही के शक में भतीजे के द्वारा अपनी ही 55 वर्षीय चाची की हत्या कर दी। मृतक का नाम 23 वर्षीय राजपाल मुंडा और 55 वर्षीय भिन्सारी देवी है। इस सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार भतीजा गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे चाची के घर पहुंचा और चाची को अकेला देख घर में आंगन में कुल्हाड़ी के वार से उसकी हत्या कर दी। भतीजा राजपाल मुंडा को चाची भिन्सारी देवी पर डायन बिसाही का शक था।

पिछले कुछ दिनों से राजपाल मुंडा के घर में लोग बीमार पड़ रहे थे। हत्या की सूचना पाकर गुस्से में मगदेव मुंडा खेत से अपने घर चला आया। घर में अपनी पत्नी भिन्सारी देवी का शव देखकर वह और भी ज्यादा आग बबूला हो गया। जिसके बाद उसने राजपाल मुंडा को अपने घर बुलाया और मारने का कारण पूछा, जिस पर राजपाल मुंडा ने कहा कि तुम्हारी पत्नी डायन है। उसके जादू टोना से हमारे घर के लोग बीमार हो रहे हैं।इस बात को सुनते ही मगदेव मुंडा काफी गुस्से में आ गया और घर में रखे टांगी से राजपाल मुंडा के सिर में वार कर हत्या कर दी। इधर हत्या की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव के किसी व्यक्ति के द्वारा दोहरे हत्याकांड की सूचना कुरूमगढ़ थाना को दी गई। कुरुमगढ़ थाना की पुलिस शुक्रवार की सुबह सिविल गांव पहुंची और दोनों शवों व कुल्हाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाना चली आई। साथ ही हत्या के आरोपी मगदेव मुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद मगदेव मुंडा को जेल भेज दिया जाएगा। साथ ही दोनों शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *