पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू

आने वाले दिनों में संभव है कि पंजाब कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी एक नये सिरे से सामने दिखेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जिस नवजोत सिंह सिद्धू को देखना नहीं चाहते थे, उसे कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह सुनील जाखड़ की जगह लेंगे।
इसके अलावा सोनिया गांधी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। यह जिम्मेदारी संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को दी गई है। नागरा को अब सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्ति दे दी गई है।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला के गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में मत्था टेका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *