झारखंड राजद की अभय सिंह ने की बैठक , पूर्व मंत्री श्याम रजक बोले- पंचायत स्तर तक पार्टी को बनाएंगे मजबूत

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : झारखंड प्रदेश राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा- झारखंड में संगठन को सभी प्रखंड और पंचायत स्तर पर मजबूत करना है। झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल पूरे तन-मन और धन से यूपीए गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा है। राष्ट्रीय जनता दल का सीटे बढ़ाने के उपायों पर भी उन्होंने मंथन करने पर जोर दिया। कहा,पूरे झारखंड में मिशन 30 पर राजद कार्य करेगा। जनता की जो समस्या है उसे लेकर के काम करना है और जनता के साथ रहना है लोग महंगाई के कारण मौत के कगार पर खड़े हैं। केन्द्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को यह सब दिखाई नहीं दे रहा है।
राजद को मजबूत करना है : सत्यानंद भोक्ता
झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा, राजद से सभी लोगों को जोड़ना और अनुशासन के दायरे में काम कर पार्टी को मजबूत करना हमारा लक्ष्य है। आने वाले समय में 11 प्रखंड में 11 पंचायत में राष्ट्रीय जनता दल को मजबूत कर जनता के हर सवालों और हर समस्याओं का समाधान करना है।
बैठक में इनकी थी मौजूदगी
बैठक में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान,राधाकृष्ण किशोर, युवा अध्यक्ष रंजन कुमार,राजेश यादव,श्यामदास सिंह प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ,स्मिता लकडा , शैलेंद्र शर्मा,पुणेंदू यादव,हरदेव साहू,सुनीता चौधरी,बिजय महतो,शिवनाथ यादव,सुरेन्द्र प्रसाद,अनिल सिंह अजाद, अंजल किशोर ,धर्मेंद्र महतो,अजीत केशरी,राजेश रौशन,पिंकी यादव,घुरा राम, आसुतोश यादव,विक्रम यादव,सौकत अंसारी, फ़िरोज अंसारी,रामनाथ चन्द्रवंशी,संजय कुमार,प्रमोद यादव,प्रियंका सिंह,मनोज अग्रवाल,बदरि विश्कर्मा, गफार अंसारी,सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *