झारखंड सरकार को अस्थिर करने की साजिश में तीन गिरफ्तार

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची ; विधायकों को खरीद फरोख्‍त कर झारखंड के सत्‍ता को अस्थिर करने की साजिश में झारखंड की राजधानी रांची के एक बड़े होटलों में शुक्रवार देर रात स्पेशल सेल ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और तीन आरोपियों को वहां से गिरफ्तार किया। पूरी कार्रवाई स्पेशल सेल की निशानदेही पर हुई है। स्पेशल ब्रांच का दावा है कि ये लोग झारखंड में सरकार गिराने की साजिश के तहत विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए बड़ी रकम लेकर होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार को गिरफ्तार 3 आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में राजद्रोह के तहत मामला दर्ज किया गया है। जबकि एक अन्य पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कोतवाली थाने में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इन पर IPC की धारा 419, 420 124-A, 120 B, 34 और PR एक्ट की धारा 171 के साथ PC एक्ट की धारा 8/9 लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *