झारखंड : रिश्वत लेते दो राजस्व उपनिरीक्षक एसीबी के हत्थे चढ़े

♦Laharnews.com Correspondent♦

एसीबी की गिरफ्त में चंद्रमा राम और गौरव कुमार

रांची : झारखंड की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अलग-अलग मामले में दो राजस्व उपनिरीक्षकों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वाले राजस्व उपनिरीक्षकों में पलामू जिले के सतबरवा के राजस्व उपनिरीक्षक गौरव कुमार और पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा के राजस्व उपनिरीक्षक सह अंचल निरीक्षक चंद्रमा राम शामिल है। गौरव कुमार जहां 4000 रु रिश्वत लेते पकड़ाया वहीं चंद्रमा राम 5000 रु रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़े। दोनां जमीन की रसीद काटने के एवज में रिश्वत ले रहे थे। पीड़ित पक्ष ने रिश्वत देने की बजाय एसीबी से इसकी शिकायत की। शिकायत सही पाये जाने के बाद तय योजना के तहत एसीबी ने दोनों को रिश्वत लेते आज गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *