भाजपा का हेमंत सरकार के खिलाफ 21 को मानव शृंखला,विरोध-प्रदर्शन

♦Laharnews.com Correspondent ♦
  रांची : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से 21 अगस्त यानी शनिवार को राज्य में विधि व्यवस्था और विकास के सवाल पर मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए बताया कि भाजपा शनिवार को राज्य के सभी 264 प्रखंड व तीन जिलों (रांची, धनबाद और जमशेदपुर) में मानव शृंखला बनाएगी।

दीपक प्रकाश ने कहा , 19 महीने की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हत्या, दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न, उग्रवाद, शोषण, आदिवासियों की हत्या के मामले में वृद्धि हुई है। 19 महीने में कांग्रेस-झामुमो की सरकार ने एक भी किलोमीटर सड़क का निर्माण नहीं किया। यह सरकार बिजली के 19 खंभे 19 ट्रांसफार्मर, 19 मीटर तार नहीं लगा पाई।
उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी पर फर्जी आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की जांच सीबीआइ या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की अनुशंसा की मांग की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *