झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एलान : 3 सितंबर को मशाल जुलूस व 15 नवम्बर संपूर्ण झारखंड बंद

♦ Dr. BIRENDRA KUMAR MAHTO♦
रांची : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय समिति की रांची में हुई बैठक में तय किया गया कि झारखंड आंदोनकारियों के मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने की मांग के समर्थन में 3 सितम्बर को सभी जिलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके अलावा राज्य के स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों के मान सम्मान, पहचान, पेंशन व नियोजन के सवाल को लेकर 15 नवम्बर 2021 को संपूर्ण झारखंड बंद करने का निर्णय लिया गया।
संगठन का विस्तार, जिला प्रभारियों की घोषणा
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए जिला प्रभारियों के नामों की भी घोषणा की गयी।
उत्तरी छोटनागपुर प्रमंडल के धनबाद – संतोष सहाय राजू महतो व ड्रा वीरेंद्र कुमार सिंह, बोकारो जिला – राजू महतो, संतोष सहाय, सत्यदेव राय,रामगढ़ आर के मेहता व राजू महतो,हजारीबाग – संतोष सहाय व सत्यदेव राय चतरा – राशिद खान व सूरज देव भगत,कोडरमा – राजकमल महतो व रूपलाल महतो ,गिरिडीह – राजकिशोर मेहता ,ड्रा वीरेंद्र कुमार सिंह व अनिल वर्णवाल, संथाल परगना प्रमंडल – दुमका – किशोर किस्कू व रूसी सोरेन,साहिबगंज – रामजी भगत व प्रफुल्ल तत्वा,पाकुड़ – जर्मन बासकी व मेरी टुडू,गोड्डा – प्रफुल्ल तत्वा व मेरी टुडू , देवघर – जर्मन बासकी व पुष्कर महतो,जामताड़ा – आजम अहमद व सर्जन हंसदा , दक्षिणी छोटनागपुर – रांची – अजीत मिंज व अश्विनी कुजुर, खूंटी – राजू महतो व अश्विनी कुजुर, गुमला – अश्विनी कुजुर व आजम अहमद, सिमडेगा – गैब्रिएल खाखा व राजू महतो, लोहरदगा – राजू महतो व आजम अहमद , पलामू प्रमंडल – मेदनी नगर – सूरज देव भगत व अरुण पांडेय, गढ़वा – कामेश्वर पांडेय व सूरज देव भगत लातेहार – पुष्कर महतो व कामेश्वर पांडेय, कोल्हान प्रमंडल – पुर्वी सिहभुम व सरायकेला – खरसावां- पुष्कर महतो तथा पश्चिमी सिंहभूम – सरोजनी कच्छप व राजू महतो को प्रभारी मनोनीत किया गया।
बैठक में इनकी थी मौजूदगी
बैठक में मुख्य अथिति झारखंड आंदोलकारी जर्मन बा स्की , अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो , संचालन अश्विनी कुजुर व पुष्कर महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन कुमोद कुमार वर्मा ने की। बैठक में रंजीत बाड़ा, सुखदेव हेमरोम, रूसी लाल मरांडी, दिवाकर साहू, विनीता खलखो, मोनिका देवी, श्याम सुंदर साहू, रंजीत उरांव, किंकर चौहान, पंकज मंडल, मनोज पासवान, अमर तिग्गा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *