♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : झारखंड सरकार के फैसले के मद्देनजर राज्य के अलग-अलग जेलों में बंद 90 कैदियों की रिहाई हुई। गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में पिछले एक माह में कई चरणों में चली राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में आजीवन कारावास के 90 कैदियों को छोड़ने पर सहमति बनी थी। इनमें रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के 53 कैदी, लोकनायक जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग के 11 कैदी, केंद्रीय कारा दुमका के 17, केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर के छह और केंद्रीय कारा मेदिनीनगर पलामू के तीन कैदी शामिल हैं।
झारखंड : जेलों में बंद 90 कैदियों की हुई रिहाई








Who's Online : 0