♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : रांची के फोटो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप में पुलिस की विशेष टीम ने आकाश को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी बिहार के गया जिले से हुई है।
रांची पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पत्रकार बैजनाथ महतो पर 11 सितंबर की रात रांची के सदर थाना क्षेत्र की तिरिल बस्ती में जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने गंभीर अवस्था में बैजनाथ को 12 सितंबर की सुबह तीन बजे रिम्स में भर्ती करवाया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी की कुंडली खंगाल रही है।
फोटो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर हमले का आरोपी आकाश बिहार से गिरफ्तार







Who's Online : 0