“तोके देख के सनम ”  एलबम की लॉचिंग

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची : रांची के सांसद संजय सेठ ने “तोके देख के सनम“ नागपुरी एलबम को यूटयूब पर ऑनलाइन लॉच किया। इस एलबम को एमएस म्यूजिक के बैनर तले तैयार किया गया है।
एलबम लॉचिंग के मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा- झारखंड कलाकारों का प्रदेश है। यहाँ के कलाकार कम संसाधनों के बावजूद भी अपने राज्य का नाम देश एवं विदेशों में रौशन कर रहें हैं। लॉचिंग के मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल,ललित ओझा,सांसद प्रतिनिधि कुमुद झा,आशुतोष द्विवेदी,राजीव रंजन ,गौरव अग्रवाल अशोक यादव ,रवि सिंह,रिया कुजूर,ख़ुशी लकड़ा आदि कई लोग मौजूद थे।

झारखंड में हुई है पूरी शूटिंग
एमएस म्यूसिक के द्वारा निर्मित नागपुरी एल्बम “तोके देख के सनम “ कि पूरी शूटिंग झारखंड में हुई है।इस एलबम के सभी कलाकार झारखंड से ही है। झारखंड के युवाओं में प्रतिभा कि कोई कमी नहीं है।इसी उद्देश्य से एलबम युवाओं के लिए खासतौर से निर्मित की गयी है। इस नागपुरी एलबम “तोके देख के सनम“ के निर्माता अनुराधा, अभिनेता मनोज कुशवाहा एवं अभिनेत्री मनिता राज है। वहीं गायक पवन रॉय,संगीत विक्की उराँव,लव लेशली,डी वो पी मनोज कुजूर,कोरियाग्राफर आकांशा मिश्रा, मेकअप मोहन स्टूडियो पवन रॉय,लिरिक्स रत्न पन्ना,एवं प्री एंड पोस्ट एस के प्रोडक्शन है।यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *