♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची :झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ,देवघर जिला के तत्वावधान में हथगड़ में एक दिवसीय सम्मेलन सह झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के नवमनोनीत सदस्य नरसिंह मुर्मू सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मेरे घर से झारखंड आंदोलन हुआ
झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के नवमनोनीत सदस्य नरसिंह मुर्मू ने कहा- झारखंड आंदोलनकारियों के दर्द को नजदीक से देखा हूं और आंदोलन की एक-एक बातों से वाकिफ हूं । गुरुजी भी मेरे साथ रहे है। सभी के साथ न्याय होगा। किसी को निराशा हाथ नहीं लगेगी।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार चिन्हितीकरण का कार्य समयबद्ध व वचनबद्धता के साथ करे। झारखंड आंदोलकारियों की भावनाओ के अनुरूप इस राज्य को गढ़े और समृद्धशाली झारखंड की परिकल्पना को साकार करे।
लोक गायिका व झारखंड आंदोलनकारी सीमा देवी ने अपने गीत के जरिये एकबार फिर आंदोलन का आह्वान किया।
इस अवसर पर मोर्चा के जर्मन बसकी,किशोर किस्कू,पुष्कर महतो,प्रफुल्ल ततवा,किकर चौहान,सलीम मिया,विजय कोल्ह,भूपेन सिंह,संजू देवी,रूसी लाल सोरेन सुखदेव हेम रोम,कामदेव सोरेन,पंकज मंडल ,दिलीप गोस्वामी ,गोपाल रवानी ने विचार वक्त किये।
शंकर टुडू अध्यक्ष चुने गए
सम्मेलन में सुरेन्द्र रवानी को केंद्रीय सचिव,शंकर टुडू को देवघर जिला अध्यक्ष,त्रिवेणी वर्मा प्रधान महासचिव,उपाध्यक्ष प्रभु नारायण रवानी,प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अंग्रेज दास,कोषाध्यक्ष सोहन हेम रोम,सचिव राजेंद्र मुर्मू,संयोजक बलदेव रवानी बनाये गये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन शंकर टुडू व धन्यवाद ज्ञापन ब्रजेश पंडित ने किया।







Who's Online : 0