छठ पूजा-2021 : भगवान भास्कर की उपासना के लिए भक्तों की तैयारी, नहाय-खाय 8 को

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : सूर्य उपासना का पर्व छठ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। छठ घाटों की साफ-सफाई जारी है। नदी-तालाबों को साफ किया जा रहा है। कई छठव्रती अपने-अपने घरों में भी छठ व्रत कर रही हैं।
छठ पूजा बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रमुख त्योहारों में से एक है जो भगवान सूर्य को समर्पित है। चार दिनों तक चलने वाला यह त्योहार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को नहाय खाय से शुरू होता है और सप्तमी तिथि को सुबह के अर्घ्य के साथ समाप्त होता है। इस साल छठ पूजा का त्योहार 8 नवंबर 2021 से शुरू हो रहा है। उत्तर भारत और खासतौर से बिहार,यूपी,झारखंड में इस त्योहार का बेहद खास महत्व होता है। छठ में पवित्रता का खास ध्यान रखा जाता है।
छठ पूजा का पहला दिन नहाय खाय है। इस साल यह 8 नवंबर को नहाय खाय है। सूर्योदय सुबह 6ः46 बजे होगा और सूर्यास्त का समय शाम 5ः26 बजे है।

यह छठ पूजा 2021 का कार्यक्रम

8 नवंबर 2021,सोमवार- (नहाय-खाय)

9 नवंबर 2021, मंगलवार-(खरना)

10 नवंबर 2021,बुधवार- (डूबते सूर्य को अर्घ्य)

11 नवंबर 2021, शुक्रवार- (उगते सूर्य को अर्घ्य)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *