♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : नवयुवक संघ क्लब सरना समिति एदलहातू गांव में सोहराई जतरा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर रांची नगर निगम की मेयर श्रीमती आशा लकड़ा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सरना समिति के मुख्य पाहन जगलाल पाहन, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, केंद्रीय सरना समिति के महासचिव कृष्णकांत टोप्पो एवं केन्द्रीय सरना समिति के सचिव अमर मुंडा, वार्ड 3 की पार्षद श्रीमती बसंती लकड़ा एवं वार्ड एक के पार्षद नकुल तिर्की तथा समाजसेवी जितेंद्र सिंह मौजूद थे।
बतौर उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमती आशा लकड़ा ने ग्रामीणों की माँग पर सामुदायिक भवन के निर्माण के शीघ्र निर्माण पर सहमति का भरोसा दिया।
केंद्रीय सरना समिति के मुख्य पाहन जगलान पाहन ने कहा- अपनी धर्म , संस्कृति – सभ्यता , पारंपरिक व्यवस्था को हर हाल में बरकरार रखने की आवश्यकता है। जतरा महोत्सव में एदलहातू एवं आसपास के गाँवों के बच्चे , युवा , युवतियों तथा वृद्धों का उत्साह देखते बन रहा था। जतरा के आयोजकों में अंजन मुंडा , राकेश मुंडा , अशोक मुंडा , मुकेश मुंडा , गुडू मुंडा , श्रीमती पुरना माँ , श्रीमती अंजू मुंडा , श्रीमती कविता मुंडा , अनमोल मुंडा की भूमिका अहम रही।
एदलहातू में सोहराई जतरा, मुख्य पाहन ने कहा- धर्म,संस्कृति और परंपरा की रक्षा जरुरी
