झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भाजपा में हुए शामिल,उत्तर प्रदेश में बनाये गये थे स्टार प्रचारक

♦Laharnews.com Correspondent♦
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी, और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाये गये आरपीएन सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आरपीएन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। उन्होंने उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पहुंचकर सदस्यता ली। इस दौरान वहां उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। सिंह का इस्तीफा कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
भाजपा में शामिल होने के बाद आर पी एन सिंह ने कहा कि, कुछ ही सालों में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राचीन संस्कृति को 21वीं सदी से जोड़कर राष्ट्र निर्माण जो काम किया है उसकी पूरा देश सराहना कर रहा है। कहा, जिस पार्टी में मैं 32 साल रहा वह अब न पार्टी रही और न सोच। पिछले 5 सालों में जो डबल इंजन की सरकार ने योजनाओं क्रियान्वित की उसे देखकर मुझे गर्व होता है कि मैं पूर्वांचल से हूं। कानून व्यवस्था की भी उन्होंने प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *