डॉ गिरधारी राम गौंझू को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान

♦Laharnews.com Correspondent♦

  रांची: भारत सरकार की ओर से पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी गयी है। झारखंड के साहित्यकार और रांची विवि जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष गिरिधारी राम गौंझू को मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान देने का फैसला लिया गया।
इसके अलावा इन साल दो बड़ी हस्तियों को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इस साल सीडीएस बिपिन रावत और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार मिलेगा। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
सरकार की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक इस साल 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री अवार्ड दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *