घेरा डालो – डेरा डालो आंदोलन: वक्ताओं ने कहा- एक और संघर्ष के लिए हम हैं तैयार

♦Laharnews.com Correspondent♦

  रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जगरनाथपुर स्थित आंदोलनकारी मैदान में आहूत घेरा डालो – डेरा डालो आंदोलन का 13वां दिन विलियम लुगुन व जोसेफ लुगुन को समर्पित किया गया। आज के कार्यक्रम में सिमडेगा व खूंटी जिले के झारखंड आंदोलनकारी शामिल हुए। गढ़वा एवं खूंटी जिला के आंदोलनकारियों के लिए सरकार द्वारा अनुदान राशि से वंचित किए जाने पर क्षोभ व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी लोलेन टोप्पो ने की।
इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक मंगल सिंह बोंग्बोंगा ने कहा, आज विधायकों को अवसर मिला है कि वे सदन में झारखंड आंदोलनकारियों की आवाज को बुलंद करें। आंदोलनकारियों को मान-सम्मान पहचान नियोजन पेंशन दिला कर अपना फर्ज पूरा करें।
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की भूमि है, यहां की धरती ने कभी भी शोषण,जोर – जुल्म, अत्याचार, अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया है। झारखंड आंदोलनकारियों के साथ होने वाले किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झारखंड आंदोलनकारियों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ घेरा डालो – डेरा डालो आंदोलन संघर्ष का प्रतीक है।
केंद्रीय सचिव डॉ लाल अजय नाथ शाहदेव ने कहा, सच्चे आंदोलनकारियों की पहचान सरकार करें और उन्हें मान-सम्मान, पहचान, नियोजन व पेंशन देने की दिशा में पहल करें।
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता पुष्कर महतो ने कहा कि एक और उलगुलान के लिए झारखंड आंदोलनकारी तैयार हैं। सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के भाव व भावनाओं को समझे।
कार्यक्रम में आज झारखंड आंदोलनकारियों में- आसमान सुंडी, डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह,मिट्टी कला बोर्ड के पूर्व। सदस्य राजेंद्र पंडित,राजेश महतो, प्रमोद कुमार ठाकुर,ब्रह्मदेव महतो,प्रवीण कांत सहाय,इसरार अहमद, कूमो द कुमार वर्मा, दिवाकर साहू,सरोजनी कच्छप, विनीता अल्पना खलखो, गंदुर लोहरा,नीरज ग्रोवर, कौशल्या देवी, कमली देवी, लतिया देवी, हातिम शेख, चिंतामनी महतो, मोहन कुमार, लखन महतो, सुनील तांबा, करण संगा, तेजू उरांव, बीरेंद्र सिंह, लालू, बुटन महली सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *